Google SERP Snippet Previewer
अपने SEO टाइटल और मेटा डिस्क्रिप्शन का लाइव गूगल सर्च प्रीव्यू देखें
यहाँ आपका लाइव एसईओ टाइटल दिखाई देगा
यहाँ आपका सर्च इंजन के लिए लिखा गया मेटा डिस्क्रिप्शन लाइव प्रीव्यू के रूप में दिखाई देगा।
Google SERP Snippet Previewer क्या है और यह क्यों ज़रूरी है?
जब आप Google पर कुछ भी सर्च करते हैं, तो जो परिणाम आपको दिखाई देते हैं उन्हें SERP (Search Engine Results Page) Snippet कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से एक टाइटल, यूआरएल और छोटा सा विवरण (Meta Description) होता है। DNI Lab का यह फ्री टूल आपको अपना ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करने से पहले ही यह देखने की अनुमति देता है कि आपकी पोस्ट गूगल पर कैसी दिखेगी।
Pixel vs Character Length: असली खेल क्या है?
अक्सर लोग सिर्फ कैरेक्टर काउंट (जैसे टाइटल के लिए 60 शब्द) पर ध्यान देते हैं, लेकिन गूगल असल में पिक्सेल विड्थ (Pixel Width) को मापता है। उदाहरण के लिए, अक्षर 'W' अक्षर 'I' के मुकाबले स्क्रीन पर ज़्यादा जगह (Pixels) घेरता है। इसलिए, यदि आपके टाइटल में 'W' जैसे चौड़े अक्षर ज़्यादा हैं, तो 60 कैरेक्टर से कम होने पर भी गूगल उसे बीच में से काट (... ) सकता है। हमारा टूल बैकग्राउंड में लाइव पिक्सेल कैलकुलेट करके आपको एकदम सटीक ग्रीन सिग्नल देता है।
इस टूल का उपयोग कैसे करें?
- Preview URL: यहाँ अपनी पोस्ट का संभावित लिंक डालें ताकि आप देख सकें कि ब्रेडक्रंब गूगल पर कैसा दिखेगा।
- SEO Title: अपना मुख्य कीवर्ड शुरुआत में रखते हुए टाइटल लिखें। डेस्कटॉप के लिए 600px और मोबाइल के लिए 558px के अंदर रहें (टूल आपको लाइव गाइड करेगा)।
- Meta Description: एक आकर्षक समरी लिखें जो यूज़र को क्लिक करने के लिए प्रेरित करे। इसे हमेशा 960px (डेस्कटॉप) के अंदर ही रखें।